गरुड़ (बागेश्वर)। माध्यमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में आरती, भावना, राहुल, कुंदन अव्वल रहे।
मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में खेलों के दूसरे दिन गोला फेंक में आरती, 400 मीटर दौड़ में भावना और कुंदन, 200 मीटर दौड़ में राहुल, चक्का फेंक में चंद्रा भंडारी, ऊंची कूद में हेमा भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक भुवन बोरा, गोपाल सिंह प्रकाश भट्ट, जितेंद्र पंत प्रदीप नेगी थे। इस मौके पर प्रधानाचार्या सविता गौरव, घनश्याम पंत, मोहन चंद्र पंत आदि मौजूद थे। संचालन आलोक पांडे और देवेंद्र मेहता ने किया।