फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दिनभर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के चलते अधिकांश स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बच्चों को एहतियातन देर में छोड़ा। तेज बारिश के चलते गरुड़ गंगा और गोमती नदी उफान पर हैं।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सात बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। दिनभर बारिश होने से मुख्य मोटर मार्गों और ग्रामीण इलाके के मार्गों पर वाहनों का आवागमन अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। छुट्टी के समय तेज बारिश होने के चलते अधिकांश स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने स्कूल में देरी से छुट्टी की।

बारिश के चलते गरुड़ बाजार, बैजनाथ, टीट बाजार, डंगोली आदि कस्बों में कई घरों में पानी घुस गया। उधर, कौसानी में भी दिनभर तेज बारिश हुई। बारिश से कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग पर सुमित होटल के पास रुक-रुककर भूस्खलन होने से कई घरों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें