फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में बृहस्पतिवार को दिनभर मौसम ने कई रंग बदले। सुबह के वक्त धूप खिली रही, कुछ देर बाद हल्की बारिश हुई लेकिन उसके बाद फिर मौसम सामान्य हो गया। दोपहर दो बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक 10 मिलीमीटर बारिश हुई। बाद में फिर हल्का कोहरा छा गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर गुलाबघाटी के पास मलबा आने से यह मार्ग शाम को तीन से पांच बजे तक बंद रहा।
विज्ञापन

नैनीताल में हुई बारिश से सबसे अधिक परेशानी नंदा देवी महोत्सव में पहुंचे भक्तजनों को उठानी पड़ी। बारिश की वजह से झूले तथा मौत के कुएं का संचालन भी रुक गया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच लगातार हुई बारिश से नैनी झील का जलस्तर 7 फीट 5 इंच पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें