बाजपुर। प्रधानों को मानदेय, धनराशि मे कटौती सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन की ओर से एबीडीओ जगतराम आर्य को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही एक सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को दर्जनभर प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी की गैरमौजूदगी में एबीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पिछले महीने प्रधानों के सामूहिक त्यागपत्र देने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक महीना बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहां महेश राठौर, विचित्र सिंह, सुभान, याकूब, राकेश गुप्ता आदि थे।