नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को दिनभर बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सबसे अधिक परेशानी मां नंदा देवी महोत्सव में लगे दुकानदारों को उठानी पड़ी। उधर, राजभवन मोटर मार्ग पर शाम को तीन बजे बांज का पेड़ गिरने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दूसरी ओर बारिश से जिले के चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। जीआईसी के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि दिन में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश की वजह से माल रोड पर सीवर लाइन भी लीक हो गई है।