नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डा. युगल जोशी ने बताया कि शनिवार को एमए वन के विभिन्न विषयों कोे परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। डा.जोशी के मुताबिक शनिवार को एमए वन हिंदी, गणित व संस्कृत विषयों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। कहा कि परीक्षाफल कुमाऊं विवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डाट एसी डाट इन पर भी देखा जा सकता है।