नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के सहयोग से डीएसए स्टेडियम से शनिवार से दो दिवसीय छठी इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ अम्तुल पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी समीर शर्मा ने
किया। पहले दिन प्रतियोगिता के तीसरे चरण के बाद अंडर 9 आयु वर्ग में भार्गव सती तीन अंकों के साथ शीर्ष पर बढ़त बनाए हुए थे जबकि विशेष शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 11 में करन किरोला, ध्रुव पाठक व प्रखर कोठारी तीन-तीन अंक से बढ़त बनाए हुए हैं। अंडर 13 वर्ग में विशाल कुमार, मृदुल सिंह, स्नेहल बिष्ट, उमंग दत्ता तथा अंडर 15 वर्ग में दिव्यांशु तिवारी, रोहन कुमार, हर्षित सिंह, सागर प्रताप सिंह व आदित्य कुशवाहा तीन-तीन अंकों से बढ़त बनाए हुए हैं। अंडर 17 वर्ग में रोहित कुमार, हरमिंदर सिंह व दीपांश सिंह पहले स्थान पर बढ़त बनाये हुए हैं जबकि बालिका वर्ग में आयुषी कांडपाल, प्रिया नेगी तीन-तीन अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। प्रतियोगिता में आर्विटर शेर सिंह बिष्ट थे।