नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डा. युगल जोशी ने बताया कि बुधवार को बीए वन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए 21983 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 20211 ने परीक्षा दी। इसमें से 13089 उत्तीर्ण और 6699 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण घोषित हुए। बताया कि 18 का परीक्षाफल रोका गया है जबकि 405 का रिजल्ट अपूर्ण है। कहा कि परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डाट एसी डाट इन पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।