नैनीताल। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग संयुक्त मोर्चा समिति की बुधवार को लोनिवि के आवासों में बाहरी व्यक्तियों के द्वारा दबाव से आवंटन कराने के संबंध में एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में लोनिवि के आवासों के नियम विरुद्ध आवंटन किए जाने पर शासन से प्राप्त पत्र की निंदा की गई। बैठक में आंदोलन की धमकी दी गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्लोमा संघ के सहायक अभियंता एमपीएस कालाकोटी और संचालन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन संघ के जनपद सचिव गणेश सिंह रावत ने किया। इस मौके पर लोनिवि मिनि. एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष भगोत सिंह जंतवाल, डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के सहायक अभियंता तारा सिंह, वाहन चालक संघ के गिरीश चंद्र जोशी, बलवंत सिंह रावत, बीडी बवाड़ी, सरिता आर्या, आशा आर्या, सुंदर सिंह बोरा आदि मौजूद थे।