कालाढूंगी (नैनीताल)। तीन तलाक को असंवैधानिक करार देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मुस्लिम महिलाओं ने स्वागत किया है। बुधवार को मिठाई बांटकर इस फैसले का स्वागत किया गया। वार्ड चार की सभासद नसीम जहां, तस्लीमा खातून, शमीमा जहां, नाजरीन जहां, जहूर बेगम, हफीजा खातून, तायरा बानो, अख्तरी बेगत, रेशमा बेगम आदि ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। ब्यूरो