नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ की ओर से हरमिटेज भवन में चल रही तीन दिनी काउंसलिंग बुधवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन वाणिज्य, प्रबंधन, विधि और शिक्षा संकाय के लिए 57 अभ्यर्थियों को पीएचडी में प्रवेश दिया गया।
शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ के मुख्य निदेशक प्रो. मानवेंद्र पाठक ने बताया कि काउंसलिंग के लिए 81 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। काउंसलिंग के बाद प्रबंधन में छह, वाणिज्य में 14, विधि में 12 और शिक्षा संकाय में 25 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। तीन दिन तक चली काउंसलिंग के बाद 388 अभ्यर्थियों को पीएचडी में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थी को पांच सितंबर तक प्रवेश लेना है। 11 सितंबर से कोर्स वर्क की कक्षाएं शुरू होगी। काउंसलिंग को संपन्न कराने में प्रकोष्ठ के संयुक्त निदेशक प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. पीके गुप्ता, प्रो. एलएस बिष्ट, प्रो. पीसी कविदयाल, प्रो. बीडी कविदयाल, प्रो. एसके खंडेलवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशा आर्या, प्रो. एमसी ढौडियाल, प्रो. जीवन सिंह बिष्ट आदि जुटे रहे।