फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बाल हिंसा, शोषण, नाबालिग बच्चों को नशे से बचाने, शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा दिलाने पर नजर रखने के लिए वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। समिति नगर के प्रत्येक वार्ड में काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करेगी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय जोशी ने समितियों को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका सभागार में सचिव एवं जिला बाल संरक्षण विभाग की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड स्तरीय समितियों का गठन, सीडब्ल्यूसी, जेजेबी, चाइल्ड लाइन और बाल अपराध अधिनियम 2015 पर चर्चा की गई। संरक्षण अधिकारी अजय जोशी ने कहा कि विभाग की ओर से गरीब, अनाथ बच्चों की परवरिश के लिए उनके अभिभावकों का संयुक्त खाता खुलवाकर प्रत्येक माह दो हजार रुपये दिए जाएंगे।

रुपये हर तीन माह बाद उनके खाते में आएंगे। एक घर से केवल दो बच्चों का ही चयन किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी एसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने नाबालिगों के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। वहां चाइल्ड हैल्प लाइन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग के साथ ही पालिकाध्यक्ष कांता प्रसार सागर, बाल विकास अधिकारी उमा पवार, वार्ड सभासद जिलानी अंसारी, डालचंद्र राजपूत, संतोष दुबे, सुनीता कश्यप, राजेश अरोरा, नीरज रस्तोगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें