खटीमा। लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना में सेवारत उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के कर्मचारियों ने बुधवार को तीसरे और अंतिम दिन काला फीता बांधकर अपना विरोध जताया। मंडलीय अध्यक्ष बीआर मौर्य ने कहा कि सातवें वेतनमान और वेतन विसंगतियों सहित दस सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कहा कि 26 अगस्त को बैठक होगी और 28 अगस्त को प्रदेश भर के तीनों निगमों के कर्मचारी गांधी पार्क देहरादून से सचिवालय तक रैली निकालेंगे। वहां चमनलाल चौधरी, बलबीर, पूरन सिंह रावत, राजवीर वैश्य, मनोहर सामंत, त्रिलोक चंद जोशी, लीलाधर भट्ट, सज्जाद अली आदि थे।