खटीमा। भूड़ाकिशनी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्राथमिक और जूनियर स्तर में सरस्वती पब्लिक स्कूल चैंपियन बना। नवचेतना पब्लिक स्कूल श्रीपुर बिचुवा के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। अंतिम दिन हुई प्राथमिक वर्ग बालक खो-खो और जूनियर कबड्डी में सरस्वती पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। वहीं बालिका खो-खो के प्राथमिक और जूनियर में राणा थारु किसान भारती श्रीपुर बिचुवा ने जीत हासिल की। जूनियर वर्ग बालिका कबड्डी प्रतियोगिता भूड़ाकिशनी ने जीती। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहां पर संकुल प्रभारी सोबरन सिंह राणा, परमजीत सिंह खनका, रमेश तिवारी, विरेंद्र चंद, प्रकाश कापड़ी, रमेश कापड़ी, जीवन सिंह खनका, कमला परिहार, सुंदर सिंह मुंडेला, गिरीश जोशी आदि थे।