खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मंडी परिसर में पौध रोपण किया। इस दौरान मंडी में फलदार पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। विधायक ने सुजिया महोलिया गांव में जनसमस्याएं सुनीं। वहां पर मंडी प्रभारी अध्यक्ष नरेंद्र ठकुराठी, कमल किशोर महरा, संजय बोहरा, भुवन पांडे, कृष्णा नेगी, उम्मेद सिंह रौतेला, देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन जोशी, जीवन सिंह, रमेश प्रजापति, तौकीर अंसारी आदि थे। सुजिया महोलिया गांव के भ्रमण के दौरान विधायक ने बताया कि आंचल दूध डेेरी पुलिया से सुजिया तक डेढ़ किमी रोड की स्वीकृति हो गई है।