फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट भ्रामरी मंदिर में कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी मेले के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में मंदिर परिसर की सफाई की। कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई की। इसमें संजय फर्स्वाण, रंजीत रावत, दिग्विजय फर्स्वाण, संतोष काला, सुुरेंद्र सिंह, प्रताप राम, हरीश राम आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन


कोट भ्रामरी मंदिर के पुजारी पप्पू तिवारी और मंदिर के प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने मंदिर परिसर में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। उन्होंने भक्तों से मंदिर में पूजा-अर्चना की सामग्री पॉलीथिन में नहीं लाने की अपील की है।

मंदिर परिसर में पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी लगाने पर तैलीहाट गांव के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन रावत, डंगोली के प्रधान हीरा सिंह बोरा, हरीश राम, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी आर्या आदि ने स्वागत किया है। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि 27 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुमान सिंह रावत के परिजनों की ओर से उनकी स्मृति में भंडारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें