फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य प्रतिभा खोज में फरहा नाज रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में हरफन मौला साहित्यिक संस्था हल्द्वानी की ओर से आयोजित काव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में फरहा नाज प्रथम, जहीर अहमद द्वितीय और मुस्कान गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय कुमार विज और रश्मि विज ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान कवि शेखर पासी ने अपनी कविता ‘सारी दुनियां में भारत की इक पहचान है बच्चे, मॉ भारती के गौरव की बढ़ती शान हैं बच्चे’ सुनाई। कवि दिनेश झाली, डॉ. सबाहत खान, अनिल सारस्वत ने बच्चों को कविता लिखने और मंच पर कविता प्रस्तुत करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर गौरव विज, अर्जुन सिंह, अभय सिंह, मनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, विक्रम सिंह, संजय सिसोदिया, सुरेश बबारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें