मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगदीपुरी ने बाजी मारी
बाजपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टी के उपलक्ष्य में गांव बरहैनी स्थित प्रगतिशील जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें गांव नगदीपुरी की टीम प्रथम, भस्सुवाला द्वितीय और बरहैनी टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीम को 2100 रुपये और उपविजेता टीम को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहां भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार, हरीश कांडपाल, एनडी जोशी, योगेश मुनगली, अंकुर अग्रवाल, डीके जोशी आदि थे। ब्यूरो
आर्य ने विधायक निधि से दिए चार लाख
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने ध्वाजारोहण कार्यक्रम के दौरान गांव रतनपुरा स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल मैदान में मिट्टी भरान के लिए दो लाख, भवन की मरम्मत करने के लिए एक लाख, स्कूल में हैंडपंप और शौचालय निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। वहां राजेश कुमार, कुलविंदर सिंह किंदा, मोहन सिंह दिवाकर, जिपं सदस्य सिंह तोमर, कमल भट्ट, मंगल सिंह, धर्मपाल आदि थे।
फोटो 16बीजेडपी09पी बाजपुर के गांव बरहैनी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री