फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले कें बंद आठ में से तीन खुले, पांच अभी भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को दिनभर बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। उधर, बंद आठ में से तीन मार्ग खोल दिए गए हैं। लेकिन अब भी पांच मार्ग बंद हैं। सोमवार को दिनभर में तीन मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश से नैनी झील का जलस्तर 4 फीट 4 इंच पहुंच चुका है। जिले के आठ बंद मार्गों में से बानना मार्ग, देवीपूरा-बोहरागांव और बबियाड़-दुदली मार्ग सोमवार को खुलने से ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस की है। दूसरी ओर अभी भी गर्जिया-बेतालघाट, तल्ली पाली-मल्ली पाली,मल्ला रामगढ़- डांगबगला, भौर्सा-पिनरौ और सिमलिया बैंड-साननी मार्ग बंद हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि दिनभर में तीन मिलीमीटर बारिश हुई है अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगर में दिन में कई बार कोहरा भी छाया रहा लेकिन शाम के वक्त कोहरा छंट गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें