नैनीताल। प्रयोगांक संस्था के कलाकारों ने सोमवार को शैले हाल में ख्यातिप्राप्त साहित्यकार हरिशंकर परसाई रचित व्यंग्य नाटक ‘निठल्ले की डायरी’ का मंचन किया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर चोट की। नाटक में रोहित वर्मा व जावैद हुसैन का अभिनय काफी सराहनीय रहा। मंच पर मुकेश धस्माना, कौशल साह जगाती, उमेश कांडपाल सोनी, अनवर रजा, मदन मेहरा, वैभव जोशी, नीरज युला, मनीष भट्ट, संदीप तिवारी द्वारा किए गए अभिनव को भी बेहद सराहा गया। प्रकाश व्यवस्था सुनील कुमार, नीरज डालाकोटी व नासिर अली की रही। नाटक के गीत, नाट्य रूपांतरण मदन मेहरा ने किया। इस मौके पर मिथिलेश पांडे, जहूर आलम, मंजूर हुसैन, किशन लाल, हरीश राणा, जितेंद्र बिष्ट, डीके शर्मा, महेश जोशी, राजेश आर्या, पार्वती मेहरा, लक्ष्मी धस्माना आदि मौजूद