पंतनगर। ऊधमसिंह नगर के डीएम डॉ.नीरज खैरवाल को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मुख्य कार्मिक अधिकारी (चीफ पर्सनल ऑॅफीसर) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इस पद पर अब तक कार्यरत रही ज्योति नीरज खैरवाल के लंबी छुट्टी जाने के कारण यह पद रिक्त था। डीएम को यह दायित्व शासन की ओर से सौंपा गया है।