मुरादाबाद मार्ग पर निजी बसों के संचालन के विरोध में टैंपो चालकों ने हंगामा कर एसडीएम कोर्ट में धरना दिया। उन्होंने निजी बसों को परमिट के आधार पर मुरादाबाद-बाजपुर-हल्द्वानी तक चलाने की मांग की। बता दें कि राज्य गठन के बाद से ही मुरादाबाद और रामपुर से बाजपुर चलने वाली निजी बसों को यूपी सीमा पर ही रोका जाता है। तभी से ये बसें दोराहा चौक से संचालित हो रही थीं। उत्तराखंड का टैक्स जमा होने पर मुरादाबाद की निजी बसों का संचालन बाजपुर शहर तक शुरू हो गया। जिससे टैंपो चालकों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन हो गई। मंगलवार को टैंपों चालक एकत्र होकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर धरना दिया। मौके पर रउफ हुसैन, सुरेंद्र, गजराज, राहुल, अनिल, राजू, पप्पू, अयूब, धनीराम बाबा, मनीराम, जगवीर, नन्हे आदि थे।