बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के 24 सदस्यीय दल का फूलमालाओं से स्वागत कर रवाना किया गया। खटीमा यात्रा के संयोजक और जिला सह संयोजक हिमांशु कन्याल ने कहा कि दल मंगलवार शाम छह बजे काठगोदाम से जिले के अन्य श्रद्घालुओं के साथ जम्मू के लिए रवाना होगा जो बाबा बूढ़ा अमरनाथ, वैष्णोदेवी व शिव खोड़ी धाम के दर्शन करेंगे। इस दौरान प्रखंड संयोजक नरेश बिष्ट, मनोज कश्यप, गुंजन कन्याल, शाखा अवस्थी, दीपक सक्सेना, हरीश राना आदि मौजूद थे।