गरुड़ (बागेश्वर)।आस्था का केंद्र बलिबुबु मंदिर में मंगलवार से अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। इससे पूर्व मंदिर समिति के लोगों ने मंदिर में कुल पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान कराया। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कमलेश मेहता ने बताया कि रामायण संपूर्ण होने पर दो अगस्त को भंडारा होगा। इस दौरान मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जितेंद्र मेहता ,कमलेश मेहता, बलवंत सिंह रावत, महिपाल, प्रमोद, त्रिलोक बुटौला, महेंद्र फर्स्वाण महेंद्र रावल, बलवंत भंडारी, दिनेश परिहार, कैलाश परिहार आदि थे।