सुल्तानपुर पट्टी। सावन के अंतिम सोमवार को नगर के मोहल्ला टांडा बंजारा स्थित शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर नीरज सैनी, हरिचंद, जोनी सैनी, कमल, राजपाल सैनी, चंद्रपाल, राजकुमार, सतीश, नन्हे सैनी आदि थे। इधर, गांव झाड़खंडी शिव मंदिर में दो दिनी शिव महापुराण कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर मंदिर के पुजारी सावन गिरी, राम सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, मोहन पांडे, रमेश, सचिन, हरीश कांडपाल आदि थे।