बाजपुर। रविवार शाम गांव बरहैनी जंगलात से हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर हाथियों का झुंड आ गया। इससे कुछ देर लिए यातायात बाधित हो गया। वाहनों को सड़क पर खड़ा कर लोगों गजराज को देखा। उसके बाद हाथियों का झुंड जंगल में चला गया। सड़क किनारे हाथियों का झुंड आने बरहैनी वासियों में दहशत है। पिछले महीने दो हाथी आबादी में घुस गए थे। ग्रामीणों ने कनस्तर बजाकर बमुश्किल हाथियों को जंगल में खदेड़ा था।