खटीमा। चंद्रवाटिका में निर्माणाधीन मस्जिद में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक परिवार में कमाने वाला एक मात्र सहारा था। हल्का पटवारी ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
चंद्रवाटिका निवासी नासिर (33) पुत्र शमशाद की शनिवार को मोहल्ले में ही निर्माणाधीन मस्जिद में प्लास्टर का काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। नासिर की मौत के बाद परिवार में उसकी पत्नी मेहरूनिशा व दो छोटी बेटियां हैं। घटनास्थल पर पहुंचे पटवारी नरेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि मस्जिद के निर्माण के समय वहां तारों के गुच्छे की चपेट में आने से नासिर को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि मस्जिद का निर्माण किसी की भूमिधरी जमीन पर किया जा रहा है, जिसकी अनुमति स्थानीय प्रशासन से नहीं ली गई है।