गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा और बदरीनाथ में प्रतिभा दिवस मनाया गया। जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा के बच्चों ने शिक्षक भाष्कर पंत और दीपक पांडे के निर्देशन में दीवार पत्रिका बनाई। वाद विवाद प्रतियोगिता में चंदन और मंजू ने बाजी मारी। पहेली में मनक और ईश्वर जबकि गीत गायन में कल्पना अव्वल रहीं। प्रधान मदन गिरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन हेड टीचर नीरज पंत ने किया। इसी तरह जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा में भी प्रतिभा दिवस मनाया गया। वहां हेड टीचर दलीप भाकुनी, डीके नेगी, फिरदौस परवीन आदि थे।