कौसानी (बागेश्वर)। थानाध्यक्ष कौसानी शिव सिंह नयाल की अध्यक्षता में रविवार को नगर के संभ्रात लोगों, व्यापार संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कौसानी बाजार का 70 फीसदी भूभाग जो वर्तमान में सोमेश्वर थाने के अधीन है, उसे कानून व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्र कौसानी में शामिल करना जरूरी है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छानी-ल्वेशाल वन पंचायत को किसी भी कीमत पर बागेश्वर जिले में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि कौसानी बाजार का हिस्सा कई सालों से सोमेश्वर थाने के अधीन है। इससे नगर की कानून व्यवस्था बनाने में दिक्कतें आ रही है।
वक्ताओं ने कहा कि छानी-ल्वेशाल वन पंचायत किसी भी हालत में बागेश्वर जिले में शामिल नहीं होने दी जाएगी। बैठक में जवाहर सिंह बिष्ट, आरडी वैष्णव, कांति बहन, गोपाल दत्त, बबलू अल्मिया, पूजा मेहरा, कुशल सिंह रावत, आनंद भैसोड़ा, ग्राम प्रधान हरी राम, कविता बिष्ट, आनंद भाकुनी, अनिल बिष्ट, राजेंद्र रावत के अलावा छानी ल्वेशाल की महिला मंगल दल अध्यक्ष गंगा देवी और ग्राम प्रधान हरी राम मौजूद थे।