फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी क्षेत्र में बढ रहे नशे के खिलाफ महिलाओं ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। नशे के खिलाफ कालाढूंगी की महिलाएं शनिवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने जुलूस निकालकर युवा पीढ़ी को सचेत रहने का आह्वान किया और पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बाद में वे थाना और तहसील परिसर पहुंचीं जहां ज्ञापन भी दिया। जुलूस चकलुआ से शिव पार्वती ग्राम संगठन गुलजारपुर के बैनर तले निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने नशा छोड़ो, बोतल तोड़ो के नारे लगाए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को पुलिस का संरक्षण भी प्राप्त है। चकलुआ, धमोला, कमोला में कई दुकानदार खुलेआम शराब बेच रहे हैं। इस दौरान रेखा देवी, पूनम, नन्दी देवी, मीना देवी, कलावती, शांति देवी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें