फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में कारगिल शहीद राजेश के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए नैनीताल निवासी मेजर राजेश अधिकारी और अन्य शहीदों को दर्शन घर पार्क में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तल्लीताल स्थित दर्शनघर पार्क में मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा के समक्ष एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत तेजेन्द्र बिष्ट ने संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं... गीत से की। इसके बाद क्लब की सदस्य विनिता पांडे, आभा साह, कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, बबिता साह ने ऐ वतन, ऐ वतन हमको तेरी कसम..., ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी... गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एडीएम बीएस फिरमाल, वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी, गिरीश रंजन तिवारी, मेजर राजेश अधिकारी, करुणा अधिकारी, भावना कुमार, जीवंती भट्ट, रानी साह, संगीता पंत, मीनू बुधलाकोटी, ज्योति वर्मा, सोनू साह, आरती बिष्ट, शालिनी साह, गीता साह, अमिता साह, मीनाक्षी जोशी, ममता जोशी, ज्योति साह आदि मौजूद थीं। संचालन क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें