फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई नहीं होने से बिमोला में आज तक नहीं हो पाई रोपाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सिंचाई उप खंड बैजनाथ के बड़ेत नहर की हालत खस्ता है। बारिश होने के बाद भी बड़ेत नहर का पानी बिमोला गांव नहीं पहुंचा है। पानी न होने के कारण बिमोला गांव के काश्तकार आज तक धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं। बिमोला के प्रधान हरीश राम ने बताया कि बडे़त नहर का पानी पचना तक आ रहा है। विभाग द्वारा नहर की मरम्मत नहीं करने से पानी बिमोला नहीं पहुंच रहा है। पानी के अभाव में काश्तकार आज तक धान की रोपाई नहीं लगा पाये है। प्रधान ने सिंचाई विभाग के ईई से नहर को शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें