गरुड़ (बागेश्वर)। घिंघेश्वर शिवालय में बम बम महाराज की ओर से आयोजित भागवत कथा सुनने के लिए रोज सैकड़ों की संख्या दूर दराज के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथावाचक विनोद जोशी ने कहा कि कहा कि सत मार्ग पर चलने से हर इंसान को सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि बुरा काम करने के बाद व्यक्ति खुद उसका पश्चाताप करता है। कथावाचक जोशी ने भक्तों को सच्चाई और बुराई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। घिंघेश्वर शिवालय में पिछले सोमवार से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा सुनने हर रोज दूर दराज के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं।