रामनगर (नैनीताल)। चंडीगढ़ से रामनगर आ रहे सराईखेत निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग केसर को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। बुजुर्ग शनिवार सुबह रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिला। बुजुर्ग को 108 की मदद से संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।