फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिनो तक रामनगर मे 7 घंटे विभिन्न क्षेत्रो मे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विद्युत वितरण उपखंड में 23 जुलाई से चार अगस्त तक नगर के विभिन्न इलाकों में प्रतिदिन बिजली कटौती की जाएगी। ऊर्जा निगम के ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि 11 केवी पोषकों में लौपिंग-चौपिंग आदि अनुरक्षण का काम होना है। गर्खाल ने बताया कि पूछड़ी में 23, 24 जुलाई को, हल्दुआ में 25 से 28 जुलाई तक, भवानीगंज में 25 जुलाई को, ईएसटीसी कानियां में 30, 31 जुलाई को, रामनगर पश्चिमी में एक, दो अगस्त को, कोसी बैराज में तीन, चार अगस्त को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। लखनपुर में 24, 29 जुलाई, खताड़ी में 26 जुलाई मोहान में 27, 28 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती होगी। ईई ने इस अवधि में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें