फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की ओर से नेपाल लॉयर्स का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने नेपाल की विधिक प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। नेपाल से आए अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस समय नेपाल में संविधान निर्माण की प्रक्रिया जारी है। बार एसोसिएशन ने नेपाल के प्रतिनिधिमंडल को भारतीय संविधान की एक किताब भी भेंट की। बार अध्यक्ष सैैय्यद नदीम मून की अध्यक्षता में भारत, नेपाल के अधिवक्ताओं के सम्मेलन में नेपाल से आये प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल की विधिक न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। उनकी ओर से बताया गया कि वर्तमान समय में वहां एक अंतरिम संविधान अस्तित्व में है एवं संविधान सभा द्वारा संविधान का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। नेपाल में भी भारत की तरह ही न्यायिक व्यवस्था है। नेपाल से आये अधिवक्ताओं में नेपाल कोर्ट ऑफ अपील बार के अध्यक्ष गोपीलाल देवाशीष, सचिव राजेंद्र सीलवाल, शंकर उप्रेती, विनोद मिश्रा, मुन्ना, विक्रम खाती, बाम देव अधिकारी, रमेश काफले शामिल थे। नेपाल बार एसोसिएशन का स्वागत बार अध्यक्ष सैय्यद नदीम मून, बार सेक्रेट्री संदीप तिवारी ने भारतीय संविधान की किताब भेंट कर स्वागत किया। वहां वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्प जोशी, एमसी पंत, विनोद तिवारी, विवेक शुक्ला, पंकज कपिल, बीएस रावत आदि थे। उन्होंने हाइकोर्ट बार के प्रतिनिधिमंडल को नेपाल आने का आमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें