फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने किया बाढग़्रस्त क्षेत्रों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार पचौरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ सितारगंज व खटीमा के बाढ़ग़्रस्त क्षेत्रों और नदी-नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने नदियों में डिसिल्टिंग के कार्यों पर संतोष जताया। वर्षाकाल के बाद नदियों में उचित तरीके से रिवर ट्रेनिंग के कार्य किए जाएं, ताकि बाढ़ के हालात से निबटा जा सके।
विज्ञापन



बुधवार को मुख्य अभियंता पचौरी ने सिडकुल में बैगुल नदी के हेड रेग्युलेटर, बैगुल पुल व सूखी नदी में कराए गए डिसिल्टिंग के कार्यों का स्थलीय मुआयना किया। इसके बाद कैलाशपुरी गांव में पूर्व में किए गए बाढ़ सुरक्षा कार्य एवं कैलाश नदी से हो रहे भूमि कटाव को देखा। इसके बाद नानकमत्ता में नानकसागर जलाशय व वहां से निकलने वाली सिंचाई नहरों एवं खटीमा में श्रीपुर बिचुवा में नवनिर्मित सिंचाई नहर का निरीक्षण किया।

मुख्य अभियंता ने कहा कि नदियों में होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्यों को जिला प्रशासन की मदद से दैवीय आपदा मद से पूरा कराया जाए। कहा कि बरसात के बाद योजनाबद्ध तरीके से नदियों को चैनेलाइज किए जाने का काम किया जाए। वहां पर अधीक्षण अभियंता डीसी पांडे, अधिशासी अभियंता संजय राज, सहायक अभियंता डीसी नैनवाल, विजय पाल सिंह, ज्ञानेश उपाध्याय, प्रमोद कुमार मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें