गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ धाम सहित समूचे क्षेत्र के शिवालयों में सावन के पहले सोमावार को जलाभिषेक करने वालों की दिन भर भीड़ रही। घिंघेश्वर मंदिर से जुड़ीं महिलाओं ने मंदिर से बैजनाथ धाम तक कलश यात्रा निकाली।
बैजनाथ धाम में तड़के चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया था। मंदिर में भीड़ बढ़ने पर थाना बैजनाथ पुलिस को जलाभिषेक करने वालों की लाइन लगानी पड़ी। बैजनाथ मंदिर के महंत पूरन गिरि, मंदिर समूह के मुख्य सचेतक भगवत गिरि, केदारनाथ मंदिर के महंत प्रकाश गिरि ने बताया कि जलाभिषेक करने वालों की रिकार्ड भीड़ रही। प्रकटेश्वर, चक्रवृतेश्वर पिंगलेश्वर, अयारी महादेव, कार्तिकेश्वर, दिव्येश्वर, वृद्धबागेश्वर, थानेश्वर ,कपिलेश्वर, आदि शिवालयों में भी लोगों ने जलाभिषेक किया।