गरुड़ (बागेश्वर)। नवागत एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा कि दुकानदार पॉलिथीन में सामान देते नजर आए तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पॉलिथीन के खिलाफ जागरूकता अभियान में दुकानदारों को भी शामिल करने को कहा।
एसडीएम ने राजस्व और रेगुलर पुलिस की टीम के साथ गरुड़ बाजार में दो दर्जन से अधिक दुकानों में छापा मारा। छापेमारी के दौरान एसडीएम को किसी भी दुकान में पॉलिथीन की थैली नहीं मिली। एसडीएम ने कहा कि डंगोली, कौसानी, वज्यूला, गागरीगोल, देवनाई, लौबांज आदि बाजारों में पॉलिथीन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। छापेमारी दल में कानूनगो भुवन वर्मा, बैजनाथ थाने के पुलिस कर्मी और राजस्व पुलिस कर्मी आदि शामिल थे।