फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौलापार क्षेत्र में बिजली संकट से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकटवर्ती गौलापार में बिजली की आंख मिचौली के चलते लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सुबह आठ बजे बिजली गुल हो जाती है और फिर दिनभर लोगों को दिक्कतें होती हैं। मंगलवार को भी दिन में कई बार बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।स्थानीय निवासी उमेश, दीपक, नरेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, आनंद सिंह और बबलू ने बताया कि क्षेत्र में न तो बिजली कटौती का कोई निश्चित समय है और न ही इसकी पूर्व जानकारी दी जाती है। प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जाता है जिससे असमंजस की स्थिति रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई महीनों से यह सिलसिला जारी है। बिजली न होने की स्थिति में उमस भरे मौसम में रहना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ईई शहर प्रदीप कुमार ने बताया कि गौलापार क्षेत्र में कई विद्युत लाइनों पर टहनियां टकरा रही थीं, इनसे तारों के लिए खतरा पैदा हो रहा था। इस कारण बीच-बीच में विद्युत आपूर्ति रोकनी पड़ी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें