फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होली के दिन पानी को तरसे 1500 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वार्ड-आठ जगदंबानगर कुल्यालपुरा के लोगों को होली के दिन पेयजल संकट से जूझना पड़ा। इसके साथ ही जल संस्थान के दिन में एक घंटे अतिरिक्त पानी देने का दावा भी फेल हो गया। शीशमहल फिल्टर प्लांट की पाइपलाइन के वॉल्व में कचरा फंसने के कारण बुधवार सुबह और दोपहर में आपूर्ति बाधित रही। इससे जोहारनगर भोटियापड़ाव, बैंक काॅलोनी, जगदंबानगर क्षेत्र के करीब 1500 की आबादी प्रभावित हुई। पार्षद रवि वाल्मीकि ने बताया कि त्योहार के दिन पेयजल संकट की शिकायत मिलने पर उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया। बृहस्पतिवार को वॉल्व में फंसा कचरा हटाने के बाद जलापूर्ति सामान्य हुई।
विज्ञापन



चैंबर में फेंक रहे कूड़ा
दोनहरिया में लाइन के वॉल्व के चैंबर पर लोग कूड़ा फेंक रहे हैं, यही कूड़ा-कचरा वॉल्व में फंस गया। जल संस्थान के अधिकारियों ने निगम से सफाई अभियान चलाने की मांग की है।


वार्ड-आठ के प्रभावित क्षेत्र में सुबह गौला और शाम को हाइडिल स्थित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति की जाती है। शिकायत मिलने के बाद गौला वाले पानी की सप्लाई दुरुस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, सहायक अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें