गरमपानी। खैरना बाजार और कालिका मोड़ पर मंगलवार की शाम सात बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से क्षेत्र के 150 परिवारों को 21 घंटे अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। बिजली नहीं आने से ग्रामीणए व्यापारीए सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएचसी में स्वास्थ्य उपकरणों को चलाने के लिए दिनभर जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। बुधवार शाम पांच बजे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। ऊर्जा निगम के एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बुधवार को नया ट्रांसफार्मर लगाकर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। संवाद