फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में 15 वेंटिलेटर खराब, छह माह भी नहीं चल सके

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड-19 के दौरान आए 85 वेंटिलेटर में 15 वेंटिलेटर खराब हो गए हैं, जबकि 05 डीफेबरीलेटर (शॉक देने वाली मशीन) भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

कोविड 19 के दौरान एसटीएच में कुल 85 वेंटिलेटर शासन से आए थे। अप्रैल से वेंटिलेटर से एसटीएच को लैस किया था।
15 वेंटिलेटर छह माह की अवधि में ही खराब हो गए, जो स्टोर में डाल दिए गए। ऐसा ही हाल कुछ डीफेबरीलेटर का हुआ। अब इनकी मरम्मत के लिए कंपनी को पत्र लिखा है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी कम समयावधि में वेंटिलेटर और डीफेबरीलेटर कैसे खराब हो गए।
नए वेंटिलेटर और डीफेबरीलेटर कैसे खराब हुए इसकी जांच कराई जाएगी। कंपनी के इंजीनियर को बुलाया है। इंजीनियर ही बताएगा कि मशीन खराब होने का क्या कारण है। - डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी
विज्ञापन

ट्रामा आईसीयू में भी खराब हुए थे वेंटिलेटर
हल्द्वानी। ट्रामा आईसीयू को कोविड 19 के दौरान प्रयोग में लाया गया था। ट्रामा आईसीयू के लिए भी सभी उपकरण नए आए थे। ट्रामा आईसीयू में भी 04 वेंटिलेटर, 09 डीफेबरीलेटर, 04 मल्टी पैरामीटर मानीटर, 02 आईसीयू बेड और 01 एक्सरे मशीन खराब हो गई थी। यह उपकरण कैसे खराब हुए इनके लिए जांच भी कराई गई थी। जांच रिपोर्ट कहां चली गई किसी को इसका पता नहीं है।
एसटीएच में लगेगी नई सीटी स्कैन मशीन
हल्द्वानी। एसटीएच में जल्द नई सीटी स्कैन मशीन लगेगी। एसटीएच में लगी सीटी स्कैन मशीन आए दिन खराब होती है। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिसंबर में मशीन को आए 15 वर्ष हो जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि वर्ल्ड बैंक की ओर से पांच करोड़ की नई सीटी स्कैन मशीन अगले माह तक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें