फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार में बेच दी घर की लक्ष्मी

Sat, 11 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम चोरपानी में चौका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। कलयुगी पिता, पुत्र ने इंसानियत की हदें पार कर गृह की लक्ष्मी (बेटी) को 15 हजार रुपये के लालच में बेच दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब विवाहिता के ससुराली उसे लेने के लिये मायके पहुंचे। पता चला कि मायके वालों ने बेटी को कहीं बेच दिया है। शनिवार की सुबह ग्राम चोरपानी निवासी लड़की की सास राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष कार्यालय में पहुंची। बहू के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाते हुए उसके भाई, पिता, माता अपने घर ले आए। जहां उन्होंने अन्यत्र जगह पर बहू का 15 हजार रुपये में सौदा कर बेच दिया। जबकि उसकी बहू गर्भवती है। घटना की आपबीती सुन महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कड़ा रुख इख्तियार किया। 

आरोपियों के आवास पर पहुंचकर उन्होंने बहू के भाई, पिता और मां को अपनी कार में बैठाया और कोतवाली ले आई। साथ ही दोनों पक्षों पक्षों के बयान दर्ज किये। आरोपियों ने बताया उन्होंने 15 हजार रुपये में अपनी बेटी को काशीपुर के पास किसी युवक को बेच दिया है। एसआई इंद्रजीत ने मामले में आरोपियों से पूछताछ की तो वह उन्हें बरगलाने की कोशिश करते रहे। जिस कारण उन्होंने तीनों को हवालात में डाल दिया। साथ ही लड़की की ढूंढखोज के लिये पुलिस टीम को रवाना किया। उन्होंने बताया लड़की के मिलने के बाद ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई पर अमल करेगी। 
विज्ञापन


मूकबधिर का फायदा उठा लिया परिजनों ने
रामनगर। पंद्रह हजार रुपये में बेची गई लड़की बचपन से ही मूक बधिर है। इसी का फायदा उसके परिजन हमेशा उठाते रहे। सड़की की दीपा की चचेरी सास ने बताया 10 साल पहले उसका विवाह बैलपड़ाव के युवक के साथ हुआ। दो साल पूर्व करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गयी। 

उन्होंने बताया जिस होटल में करंट लगने से उसके पति की मौत हुई। उन्होंने ढाई लाख रुपये मृतक की पत्नी को दिए। पैंसे के लालच में लड़की के पिता उसे अपने घर ले आये। जबकि उस समय लड़की की सास उसे अपने पास ही रखना चाहती थी। सास ने बताया एक साल पहले उन्होंने अपने बेटे के साथ लड़की का विवाह किया। इन दिनों उसके पति की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण लड़की के पिता उसे मायके ले गये। जहां उसके परिवार वालों ने उसे बेच डाला। उन्होंने पुलिस से लड़की को ढूंढने की मांग की है। 
विज्ञापन

फोटो संख्या: 11आरएनआर01
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें