फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार छात्रों सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर /पहाड़पानी। नगर में सोमवार को 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि एमपी इंटर कॉलेज के चार छात्रों समेत 15 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो छात्र हाईस्कूल और दो इंटरमीडिएट के हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश पर एहतियातन स्कूल बंद किया जाएगा। उधर, पहाड़पानी के खीम राम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज में 10 और 11 दिसंबर को दसवीं और 12वीं के छात्रों, शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारियों की कोराना जांच की जाएगी। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी ने बताया कि स्कूल परिसर में दो दिन कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें