फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फूलदेई 15 मार्च को, माह भर चलेगा भिटौली पर्व

Mon, 13 Mar 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चैत्र संक्रांति 15 मार्च को है और इसी दिन कुमाऊं का पारंपरिक त्योहार फूलदेई भी मनाया जाएगा। तभी से बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाएगी। इस वर्ष 15 मार्च को शीतलाष्टमी भी होगी। मीन संक्रांति के दिन भूमि, वस्त्र और दान का महत्व होता है। पूरे चैत्र माह में बहन-बेटियों को भिटौली देने की भी परंपरा है।
विज्ञापन


यह माह भाइयों की ओर से भिटौली, पकवान, दक्षिणा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। फूलदेई के दिन कन्याओं को चावल, गुड़, दक्षिणा, पुष्प देकर संतुष्ट करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, फूलदेई में जिस घर की देहली पर पूजन कराकर व दक्षिणा देकर कन्या को सम्मान सहित विदा किया जाता है, उसमें लक्ष्मी का वास होता है। इस माह बहनों को यादकर भिटौली देने से सभी पापों का नाश और बहनों का आशीर्वाद भाईयों के कई कुलों का उद्धार करता है। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि इस दिन सूर्य भगवान कुंभ राशि से मीन राशि में सुबह 6ः34 मिनट पर संचरण करेंगे जिस कारण कुंभ सौर पक्षीय मास समाप्त हो जाएगा और चैत्र सौरमास की शुरुआत हो जाएगी जिसे खर मास यानी काला महीना भी कहा जाता है। खर मास होने के कारण, विवाह यज्ञोपवीत संस्कार तथा महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यों को करने के लिए 14 अप्रैल तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें