फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रियों का सातवां दल लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा पर गया सातवां दल मंगलवार को यात्रा पूरी करने के बाद लौट आया है। निगम के पर्यटक आवास गृह तल्लीताल में निगम प्रबंधन की ओर से यात्रियों का स्वागत किया गया। निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने श्रृद्धालुओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

प्रबंधक साहसिक पर्यटन गिरधर सिंह मनराल के मुताबिक मंगलवार को नैनीताल पहुंचे सातवें दल में 39 (24 पुरुष और 15 महिला) यात्री शामिल थे। इस दल में तमिलनाडु, बंगलूरू, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों के श्रृद्धालु थे। तल्लीताल टीआरसी में आयोजित समारोह के दौरान कई यात्रियों ने यात्रा संस्मरण को भी साझा किया। सभी ने यात्रा के दौरान निगम की सेवाओं की सराहना की। इस दौरान निगम के विशेष कार्याधिकारी पर्यटन और पर्यटन विकास अधिकारी डीके शर्मा ने कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा के बारे में बताया। इस दौरान टीआरसी की मैनेजर लता बिष्ट, मोहन चंद्र पांडे, भीम सिंह अधिकारी, राजेंद्र लाल साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें