खटीमा। ग्रामसभा गोसीकुंआ में एक गरीब परिवार की प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान की एक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। पीड़ित ने राजस्व विभाग से मौका मुआयना कर उचित कार्रवाई की मांग की। प्रीती राणा पत्नी बाबू सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास मिला था। भूमिहीन जनजाति परिवार ने बमुश्किल जोड़-तोड़ कर आवास निर्माण पूरा किया था। बीते चार रोज से लगातार हो रही बारिश से भरे पानी से प्रीती राणा के आवास की एक दीवार गिर गई है। ग्राम प्रधान रेखा राणा एवं मनोज सिंह राणा आदि ने पीड़ित को मुआवजे की मांग की है।