सितारगंज। पंखे के तार लगा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई है।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वीरेंद्रनगर गोठा गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रावती देवी (30) पत्नी लालजी अपने घर में पंखे के तार लगा रही थी। तार से उसे करंट लग गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों ने निजी वाहन से उसे सीएचसी पहुंचाया।
जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रावती पंडरी गांव के केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थी। उसके पति लालजी सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। चंद्रावती 13 वर्षीय बड़े बेटे राजकुमार, किशन (8) और बेटी लक्ष्मी (6) को रोता-बिलखता छोड़ गई है।