गरुड़ (बागेश्वर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौघर की भागीरथी चंद को सेवानिवृत्त होने पर आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक इकाई ने भावभीनी विदाई दी। संगठन ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। विदाई समारोह में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, किरन मिश्रा, चंपा खोलिया, मंजू रावत, प्रेमा, हेमा, दीपा आदि थे।